jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के चयन को आलाकमान ने किया होल्ड

भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर दिल्ली में जमकर विवाद की खबर है। यूथ कांग्रेस के चुनाव में वोट चोरी और धांधली की शिकायत के बाद नए अध्यक्ष का नाम होल्ड कर दिया है। धांधली की शिकायत के बाद यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर जांच कराई जाएगी।

- Install Android App -

यूथ कांग्रेस चुनाव में 8:30 लाख वोट रिजेक्ट किए गए थे। चुनाव में पहले नंबर पर आए यश घनघोरिया को लाभ पहुंचने के आरोप लगे है। अन्य उम्मीदवारों ने चुनाव कराने वाली बेंगलुरु की एजेंसी पर भी शक जताया है। चुनाव परिणाम के बाद पहले, दूसरे और तीसरे नंबर के उम्मीदवार को दिल्ली बुलाये गए थे। दिल्ली में जांच के बाद प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा।चुनाव में करोड़ों रुपए की धांधली के भी आरोप लग चुके है।

बता दें कि दिल्ली में मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर इंटरव्यू हुआ। टॉप 3 यश घनघोरिया, अभिषेक परमार और देवेंद्र सिंह का इंटरव्यू हुआ। युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और यूथ कांग्रेस के प्राभारी मनीष शर्मा ने इंटरव्यू लिया था। इंटरव्यू के दौरान चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत की गई। जांच के बाद दो से तीन दिन में अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है।