jhankar
ब्रेकिंग
एमपी में अगले 24 घंटे में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट विधानसभा में मर्यादा तार-तार, विजयवर्गीय व सिंघार ने खोया आपा, औकात दिखाने पर अड़े सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, दो पक्ष आमने-सामने, पथराव के बाद भारी पुलिस बल तैनात दो साल में 128 प्रोजेक्ट पूरे करने का टारगेट, सिंहस्थ तैयारी में खर्च होंगे 3,000 करोड़ वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के हित में तत्पर है सरकार: कृषि मंत्री कंषाना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 20 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में हरदा में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन हुआ इसमें अलग-... Harda : SC/ST/OBC संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 22 सूत्रीय मांगों को लेकर आरक्षण बचाओ संविधान बचाओ ... हरदा : राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत खिरकिया में स्क्रीनिंग शिविर 20 फरवरी को हरदा : ग्राम ख़मलाय की सलोनी और टेमलाबाड़ी के नरसिम्हा को हृदय रोग उपचार हेतु भोपाल किया रवाना

डॉलर की मजबूती से सोना-चांदी सस्ती

नई ‎दिल्ली। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाज़ारों में सप्ताह के पहले ‎दिन सोमवार को सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को एमसीएक्स पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना वायदा *435 रुपए गिरकर 1,23,126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण डॉलर इंडेक्स का 0.14 फीसदी मजबूत होना और वैश्विक स्तर पर मंद रुझान हैं। डॉलर की मजबूती दुनिया भर में सोने की मांग को प्रभावित करती है, क्योंकि अन्य मुद्राओं में सोना महंगा हो जाता है। इससे निवेशक खरीद से दूरी बनाते हैं और कीमतें नीचे आ जाती हैं। दिल्ली में भी 24 कैरेट सोने का दाम गिरकर 1,25,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अमेरिका के फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती को लेकर बढ़ी अनिश्चितता ने अंतरराष्ट्रीय सोना बाज़ार पर दबाव बढ़ाया है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर चांदी 848 रुपए गिरकर 1,55,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी। हालांकि घरेलू बाज़ार के उलट ग्लोबल बाज़ार में चांदी मजबूत रही। कॉमेक्स पर चांदी 0.15 फीसदी बढ़कर 50.76 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर स्पॉट 0.80 फीसदी उछलकर 50.99 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी। सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव हमेशा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, निवेशकों की धारणा और डॉलर की चाल पर निर्भर करता है। 12 नवंबर को अमेरिकी सरकार का शटडाउन खत्म होने से बाज़ार में थोड़ी राहत मिली थी, जिससे सोने की खरीद बढ़ी। लेकिन वैश्विक बाज़ार स्थिर होने के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे सोने के दाम एक बार फिर नीचे आ गए।