jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

भोपाल : नकाबपोश बदमाशों ने मैजिक स्पॉट कैफे में तलवार-डंडों से की तोड़फोड़

भोपाल। भोपाल में नकाबपोश बदमाशों ने तांडव मचाते हुए मिसरोद थाने के मैजिक स्पॉट कैफे में जमकर तोड़फोड़ कर दी। कैफे के अंदर तलवार और डंडों से हमला करने पहुंचे 20 से ज्यादा बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा और गमछा बांध रखा था। बदमाशों ने कैफे में मौजूद काउंटर, ग्लास, फर्नीचर, डिस्प्ले और मशीनों को तोड़ दिया, जिसकी पूरी घटना कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

- Install Android App -

बदमाशों ने कैफे कर्मचारियों से की मारपीट
बदमाशों ने तोड़फोड़ के अलावा कैफे के कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई, जबकि वहां मौजूद ग्राहक जान बचाकर भागते नजर आए। कुछ दिन पहले ही खुला यह मैजिक स्पॉट कैफे अब इस हमले के बाद दहशत में है। कैफे मालिक ने योगी, निखिल, अभिषेक समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
मैजिक स्पॉट कैफे पर हुए हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें नकाबपोश बदमाश कैफे के काउंटर, ग्लास डिस्प्ले, फर्नीचर और महंगी मशीनों को बेखौफ तोड़ते नजर आ रहे हैं। इस तोड़फोड़ से कैफे को भारी आर्थिक नुकसान हुआ. कैफे संचालक ने घटना के तुरंत बाद मिसरोद थाने में शिकायत दर्ज कराई और योगी, निखिल अभिषेक सहित कई अन्य लोगों पर हमले का आरोप लगाया. पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है, हालांकि हमले की असल वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। शुरूआती जांच में मामला आपसी रंजिश या इलाके में डर का माहौल पैदा करने की कोशिश से जुड़ा माना जा रहा है।