jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ... गौशाला है, फिर भी सड़क पर गौवंश! हंडिया में व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन 11 वें स्थान

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिेकेट परिषद (आईसीसी) टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय टीम के कप्तान कप्तान शुभमन गिल एक स्थान के लाभ के साथ ही 11 वें स्थान पर पहुंच गये हैं। शुभमन के खाते में 737 रेटिंग अंक हैं। शुभमन कोलकाता में खेले गए पहले क्रिकेट टेस्ट मैच की पहली पारी में चार रन बनाकर ही गर्दन में अकड़न के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गये थे। वहीं दूसरी पारी में वह नहीं खेल पाये थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा 794 अंक लेकर पांचवे नंबर पर पहुंच गये हैं। वह शीर्ष पांच में पहली बार पहुंचे हैं। बावुमा ने दूसरी पारी में नाबाद 55 रन बनाये थे। वहीं यशस्वी जायसवाल 749 अंक लेकर सातवें स्थान पर हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 734 अंक लेकर 12 वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के जो रूट 908 अंक लेकर शीर्ष पर बने हुए हैं।

- Install Android App -

वहीं गेंदबाजी की बात करें तो भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नंबर-1 पर बने हुए हैं। उनके 895 अंक हैं। बुमराह ने कोलकाता टेस्ट में छह विकेट लिए थे जिसका लाभ उन्हें मिला है। वहीं स्पिनर कुलदीप यादव दो स्थान के लाभ के साथ ही 13वें स्थान पर हैं। वहीं ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चार विकेट लेने के बाद 15वें पर आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के मार्को यान्सेन एक स्थान ऊपर आकर 11वें पर और साइमन हार्मर 20 स्थान के लाभ के साथ ही 24वें नंबर पर हैं। हार्मर ने पहले टेस्ट में आठ विकेट लिए थे। वहीं यान्सेन 254 अंक लेकर ऑलराउंडर्स की सूची में पांचवें स्थान पर चले गए हैं। ऑलराउंडारों में भारतीय टीम के जडेजा 437 अंक लेकर नंबर-1 पर बने हुए हैं।