jhankar
ब्रेकिंग
मिडिल ईस्ट में इरान ईजराइल और अमेरिका युद्ध पर ताजा अपडेट आज मप्र मे कई जिलो में बादल छाए रहेंगें दिन में गर्मी रात में बारिश की संभावना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें

ब्रेकिंग न्यूज़ : शुभम को बनाया अमन खान, जबरन धर्म परिवर्तन और बंधक बनाकर रखा गया

भोपाल में लव जिहाद का बड़ा खुलासा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षित हिंदू युवक पंडित शुभम गोस्वामी को न सिर्फ पहचान बदलकर अमन खान बना दिया गया, बल्कि उसे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए प्रताड़ित भी किया गया। पीड़ित युवक ने अब घर वापसी की गुहार लगाई है।

 

कैसे शुरू हुआ मामला

 

घटना की शुरुआत साल 2022 में हुई। शुभम गोस्वामी प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाली एक लड़की से उसकी जान-पहचान बढ़ी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली, लेकिन पीड़ित के मुताबिक यह रिश्ता एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था।

 

जबरन धर्मांतरण का आरोप

 

शुभम का कहना है कि उसे अब्दुल नईम और उसके परिवार ने अपने घर में रख लिया। वहीं उसे गोमांस खिलाकर, जबरन नमाज़ पढ़वाकर और कुरान की आयतें रटवाकर धीरे-धीरे धर्म परिवर्तन की ओर धकेला गया।

पीड़ित ने यह भी बताया कि उसे कर्नाटक के मैसूर ले जाकर पूरा धर्म परिवर्तन कराया गया और तीन साल तक उसे अमन खान बनाकर रखा गया।

 

- Install Android App -

उत्पीड़न और अत्याचार की कहानी

 

शुभम के अनुसार, जब उसे धर्म परिवर्तन के बाद बेकार समझा जाने लगा, तब उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई। उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए और जेल तक भिजवाने की कोशिश की गई। लगातार हिंसा और प्रताड़ना झेलने के बाद उसने मदद की तलाश शुरू की।

 

सरकारी हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज

 

पीड़ित की शिकायत मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग तक पहुंची। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने पुलिस को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

अब्दुल नईम और उसके परिवार के खिलाफ लव जिहाद और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मंत्री सारंग ने कहा कि “ऐसी जिहादी मानसिकता को खत्म करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। शुभम जैसे युवाओं की हर संभव मदद की जाएगी।”

 

पीड़ित युवक की अपील

 

शुभम का कहना है कि उसके जैसे कई लोग आज भी डर और प्रताड़ना के कारण सामने नहीं आ पा रहे हैं। वह चाहता है कि उन्हें न्याय मिले और सुरक्षित घर वापसी का रास्ता बनाया जाए।