jhankar
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026

कमलनाथ की मौजूदगी में पूर्व विधायक ने की घर वापसी, भाजपा ने बोला हमला

भोपाल: चुनावी साल में नेताओं का घर वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को कटनी के पूर्व विधायक सुनील मिश्रा ने कांग्रेस में अपनी घर वापसी की है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की अध्यक्षता में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। हाल ही में उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के विरोध और कटनी के विकास पर ध्यान नहीं देने की वजह से भाजपा से इस्तीफा दिया था। सुनील मिश्रा पहले भी कांग्रेस में थे और उन्होंने 2014 में भाजपा की सदस्यता ली थी औऱ कांग्रेस के टिकट पर ही विधायक बने थे। सुनील ने 27 वर्ष उम्र में पहली बार कांग्रेस से 1985-90 तक मुड़वारा विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान उन्हें विधानसभा ने जागरुक विधायक के पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
वापसी पर बोले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष 
इस घर वापसी को लेकर राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की परेशानी और कांग्रेस की दुविधा  है, उसे मालूम है किसकी सरकार नहीं बनने वाली है। सरकार बनाने के लिए उन्हें बीजेपी दिखाई देती है। बीजेपी के सहयोग के बिना तो कभी सरकार नहीं बना सके, शायद इसीलिए बीजेपी के नाराज कार्यकर्ताओ की वजह से सरकार बनाने की बात कहते है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और कांग्रेस की सरकार के कामों की वजह से कभी भी सरकार नहीं बना सकते।