jhankar
ब्रेकिंग
लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी 34वीं किस्त एमपी में बढ़ने लगी गर्मी: रतलाम सबसे गर्म, तापमान 39 डिग्री के पार रेप का अश्लील वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, बीजेपी नेता के बेटे पर केस दर्ज कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत बुन्देलखण्डीय कुर्मी क्षत्रिय गौर समाज का त्रैवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न : समाज में व्याप्त कुरीतियों प... Big breaking news सिवनी मालवा : तूफान वाहन नहर में गिरा, आधा दर्जन यात्री घायल सभी खंडवा जिले के । Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 10 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... Harda : पत्नी की हत्या के मामले में आरोपी पति को मिली आजीवन कारावास की सज़ा विधानसभा में गलत जानकारी देने पर इंदौर नगर निगम के उपायुक्त सस्पेंड पीएम कुसुम योजना से मध्य प्रदेश में सौर ऊर्जा का विस्तार, किसानों की जमीन पर बनेगी 1000 मेगावाट बिजल...

बड़वानी में किसान केला फसल उखाड़ने को मजबूर, 2 रुपए किलो मिल रहा भाव

बड़वानी। बड़वानी जिले में केला किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बाजार में केले के कम दाम मिलने के कारण किसान अपनी तैयार फसल को खेत से उखाड़कर फेंकने पर मजबूर हैं। बड़वानी जिले को केला उत्पादन का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां का केला दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान सहित कई राज्यों में भेजा जाता है, साथ ही बड़ी कंपनियों को सप्लाई और एक्सपोर्ट भी किया जाता है। हालांकि, इस बार हालात इतने खराब हैं कि किसानों को अपनी फसल नष्ट करनी पड़ रही है। ग्राम पीपलूद के किसान प्रमोद ने बताया कि उन्होंने 7 एकड़ में केले की खेती की थी। बाजार में उन्हें मात्र 2 रुपए प्रति किलोग्राम का भाव मिल रहा था, जो लागत निकालने के लिए भी पर्याप्त नहीं था। मजबूरन, उन्होंने 20 मजदूर लगाकर पूरी फसल उखाड़कर खेत से बाहर फेंक दी।

- Install Android App -

किसानों का आरोप है कि व्यापारी उन्हें उचित दाम नहीं दे रहे
किसानों के अनुसार, एक एकड़ में केले की खेती पर 1 से 1.5 लाख रुपए तक का खर्च आता है। इस बार उन्हें लागत निकलने की भी उम्मीद नहीं है। खेत को साफ करने के लिए 20 से 25 मजदूर प्रतिदिन 400 रुपए की मजदूरी पर काम कर रहे हैं। तीन से चार दिनों में पूरा खेत साफ होने के बाद किसान नुकसान की भरपाई के लिए डॉलर चना बोने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि व्यापारी उन्हें उचित दाम नहीं दे रहे हैं। कम कीमत और बढ़ती लागत ने उनकी आर्थिक स्थिति खराब कर दी है। किसान सरकार से उचित समर्थन मूल्य (एमएसपी) और केले की सरकारी खरीद की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। कच्चे माल से लेकर पैदावार तक कड़ी मेहनत करने वाले किसान आज घाटे में हैं और अपनी खड़ी फसल नष्ट करने को मजबूर हैं। ऐसे में सरकार और प्रशासन से राहत की उम्मीद है, ताकि किसानों का खेती पर से भरोसा न उठे।