jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

12वीं की छात्रा को डराकर बनाया था अश्लील वीडियो, लोगों ने किया चक्काजाम

मंदसौर। मंदसौर जिले के शामगढ़ में कक्षा 12वीं की 16 वर्षीय छात्रा को ब्लैकमेल करने और अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। घटना से नगर में तनाव और भारी आक्रोश है। इसके चलते शुक्रवार को पूरा शामगढ़ नगर बंद रहा और पुलिस बल तैनात कर दिया गया। राव कॉलोनी निवासी रिहान पुत्र शाकिर अब्बासी और बाबू पुत्र रिहान शाह पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग लड़की को चाकू की नोक पर डराकर अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। वीडियो बनाने के बाद उन्होंने इसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के परिवार से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगी। परिवार ने डरकर पहले 2 लाख रुपए नकद दे दिए थे, लेकिन पूरी रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने गुरुवार शाम सोशल मीडिया पर वीडियो डाल दिए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी रिहान ने उसकी मां के मोबाइल से वीडियो बनाकर अपने फोन पर ट्रांसफर कर लिया था।

विरोध प्रदर्शन के बाद पूरा शामगढ़ नगर बंद
वीडियो वायरल होने की खबर फैलते ही गुरुवार रात सैकड़ों लोगों ने शामगढ़ थाने का घेराव कर दिया और तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। शुक्रवार सुबह तक यह जनाक्रोश और बढ़ गया, जिसके चलते हिंदू संगठनों के सक्रिय होने के बाद एहतियात के तौर पर पूरे शामगढ़ नगर को बंद कर दिया गया। एएसपी हेमलता कुरील ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नगर परिषद सीएमओ सुरेश यादव को बुलाया गया है। थाने में बुलडोजर की मांग पर चर्चा चल रही है। आरोपियों के घर तोड़ने की कार्रवाई की जा सकती है।

- Install Android App -

नल कनेक्शन काटा, मकान तोड़ने की तैयारी
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को नगर में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। नगर परिषद की ओर से आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नल कनेक्शन काट दिए गए हैं और मकान की नपती (नाप-जोख) की जा रही है। आक्रोशित लोग प्रशासन से आरोपियों के मकान तोड़ने और उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

आईपीसी, पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत केस
शामगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिहान और बाबू के खिलाफ आईपीसी की धाराओं, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत गंभीर मामला दर्ज कर लिया है। मौके पर सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति और गरोठ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरिल ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

यह था मामला
आरोपी रिहान पीड़िता का पुराना दोस्त था। 6 नवंबर को जब घर पर कोई नहीं था। आरोपी रिहान चाकू लेकर पीड़िता के घर घुस गया। चाकू की नोक पर धमकाते हुए पुराने फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद जबरन अश्लील वीडियो बनाया। जब पीड़िता ने आगे पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने गुरुवार को यह अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने परिजनों को बताया और थाने में शिकायत दर्ज कराई।