jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

खरगोन में आबकारी विभाग की कार्रवाई, खेत में छिपाई शराब महिलाओं ने की नष्ट, 11 गिरफ्तार

खरगोन। खरगोन जिले में महाराष्ट्र सीमा से सटे नीमखेड़ा और मिटावल क्षेत्रों की महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ प्रदर्शन किया। शुक्रवार को उन्होंने खेतों में ड्रमों में भरकर छिपाई गई शराब को नष्ट कर दिया और जमकर नारेबाजी की। महिला शक्ति जिंदाबाद और पीने वाले मुदार्बाद.. के नारे लगाए।

- Install Android App -

महिलाओं ने कलेक्टर से क्षेत्र में शराब बिक्री रोकने की मांग की थी। उनका आरोप था कि अवैध शराब के कारण असमय मौतें हो रही हैं, घरों में विवाद बढ़ रहे हैं और नई पीढ़ी बर्बाद हो रही है। उन्होंने दो दिन पहले जनसुनवाई में भी इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। महिलाओं के इस विरोध के बाद आबकारी विभाग की टीम ने उप निरीक्षक सार्थक वर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की। विभाग ने क्षेत्र में 17 स्थानों पर छापे मारे और 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 14 क्विंटल महुआ लहान सहित लगभग डेढ़ लाख रुपए मूल्य की सामग्री जब्त की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि वे क्षेत्र में अवैध कच्ची-पक्की शराब के निर्माण और बिक्री को बर्दाश्त नहीं करेंगी।