jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

रतलाम : फोरलेन पर चक्काजाम करने पर सात अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

रतलाम। रतलाम के धौंसवास में मालवीय समाज के लोगों को फोरलेन जाम करना भारी पड़ गया है। पुलिस ने चक्काजाम करने वाले लोगों में 7 नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस वीडियो के आधार पर प्रदर्शन करने वालों और लोगों को को चिन्हित कर रही है।

- Install Android App -

गुरुवार सुबह जिला और पुलिस प्रशासन ने गांव धौंसवास में पहुंचा था। मालवीय समाज द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई जा रही धर्मशाला के निर्माण को तोड़ा था। इससे नाराज मालवीय समाज के लोग बड़ी संख्या में मंदसौर-इंदौर फोरलेन पर जाम लगा दिया था। समाजजन करीब डेढ़ से दो घंटे तक बीच पर सड़क पर बैठे रहे। इस कारण फोरलेन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। काफी समझाइश के बाद आक्रोशित माने थे। नामली थाना पुलिस ने चक्काजाम करने वालों में 7 पुरुष और 2 महिलाओं के खिलाफ नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर गाली गलौच करने का केस दर्ज किया है। पुलिस इसके अलावा चक्काजाम करने वाले लोगों को वीडियो से चिन्हित कर आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
धौंसवास हल्का पटवारी भरत पिता अशोक कुमार राठौड़ की शिकायत पर नामली थाना पुलिस ने राहुल पिता जगदीश मालवीय, रमेश पिता नारायण मालवीय, विजय पिता कचरू मालवीय, हीरालाल पिता नारायण मालवीय, समरथ पिता रामचंद्र मालवीय, कचरूलाल मालवीय, खुशी उर्फ बुलबुल पति सत्यनारायण सोनार्थी, गुड्डी बाई पति जडावचंद सभी निवासी ग्राम धौंसवास और तेजपाल सोलंकी निवासी ग्राम अमलेटा समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।