jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

शाजापुर : सीवरेज लाइन की वजह से घरों में पहुंच रहा नालियों का पानी

शाजापुर। सीवरेज योजना का संकट अब तक नगर से नहीं टला है। कई वार्डों में अब भी सीवरेज के कारण की गई खुदाई और मरम्मत के कारण नलों के माध्यम से नालियों का पानी घरों तक पहुंच रहा है, जिसे मजबूरी में पीने और उपयोग करने को वार्डवासी विवश हैं। इसे लेकर वार्ड क्र.2 के रहवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा है।

- Install Android App -

वार्डवासियों ने बताया कि सीवरेज के कारण जो खुदाई की गई थी उसकी मरम्मत सही तरीके से नहीं हो पाई है। जिसके कारण नालियों का पानी नलों में मिलकर आ रहा है। जब बर्तन में पानी एकत्रित होता है तो वह काफी बदबूदार और मटमैला होता है। जिसे पीना तो दूर उपयोग करना भी मुश्किल है। वार्डवासियों का कहना है कि कई बार हमने अपने वार्ड पार्षद से इसे लेकर शिकायत भी की, लेकिन वे भी सुनकर अनसुना कर देते हैं। जिसके चलते हम परेशानी उठाने कोम मजबूर हैं। जब भी पार्षद को बताया वे आश्वासन देकर चले जाते हैं। अब तो उन्होंने हमारे फोन उठाना भी बंद कर दिए हैं। रहवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष से इस समस्या के समाधान की मांग की है। वार्डवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वार्ड पार्षद और नगर पालिका के खिलाफ वृहद आंदोलन करना पड़ेगा।

कम समय के लिए मिल रहा पानी
वार्डवासियों ने ज्ञापन में यह भी बताया कि पहले ही एक दिन छोड़कर नगर में जलप्रदाय किया जा रहा है। उसमें भी हमारे वार्ड में एक घंटे में से केवल 40 मीनिट ही जलप्रदाय किया जा रहा है। इससे हम लोगों की जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है। वार्डवासियों ने जलप्रदाय का समय बढ़ाने की भी मांग की है।