हरदा :जिला खेल और युवा कल्याण विभाग हरदा के सहयोग से सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत अरविन्द अखाड़े में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
ब्लॉक समन्वयक सलमा खान से प्राप्त जानकारी अनुसार हरदा विधानसभा के ग्राम नीमगांव, समरधा, रेवापुर, कोलवा, बेड़ी, बेड़ागांव, ऐडवेडा, जमली, हारदखुर्द, नहलखेड़ा, रायनाखेड़ी, छिदगांवतमोली, मानपुरा अखाड़ा, गुप्तेश्वर व्यायामशाला, अरविंद अखाड़े के लगभग 65 पहलवानों ने अपने अपने दाव पेंच लगाकर जोर अजमाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, नगर मंडल अध्यक्ष नितेश बादर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विजय जाट, क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ब्लॉक समन्वयक सलमा खान ने अखाड़े की पूजन कर खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
निर्णायक
पहलवानों को कुशल निर्णय देने में अहम भूमिका निभाई , कुश्ती कोच अरविंद विश्नोई, संदीप जाट मोनिका मेहता, राहुल विश्नोई, धर्मेंद्र विश्नोई, कन्हैयालाल विश्नोई, शांतिलाल विश्नोई, नौशाद खान ने प्रतियोगिता को संपन्न कराया।
हरनारायण विश्नोई, अभिषेक विश्नोई , उपस्थित रहे ।
परिणाम बालिका वर्ग
वैदिक विश्नोई 60 किलोग्राम
वंशिका विश्नोई 65किलोग्राम
दिव्यांशी जाट 56 किलग्राम में विजेता रहे।
बालक वर्ग में
57कि.ग्रा. प्रथम आर्यन जाट
द्वितीय स्थान मुजीब खान
65कि.ग्रा.प्रथम स्थान फैजान खान
द्वितीय स्थान तंजीम खान
74कि.ग्रा. प्रथम स्थान अजरूद्दी खान
द्वितीय स्थान सोहेल खान
86कि.ग्रा. प्रथम स्थान राहुल जाट
द्वितीय स्थान माधव विश्नोई
86 कि.ग्रा. प्रथम स्थान देवेंद्र विश्नोई
द्वितीय स्थान आलोक विश्नोई ने प्राप्त किया।
सभी विजेता उपविजेता प्रतिभागी को समापन अवसर पर माननीय सांसद महोदय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
दिनांक 10 दिसम्बर को सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत बैडमिंटन प्रतियोगिता इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खेल विभाग में आयोजित होगी।

