jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

Big news : सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी, अप्रशिक्षित चालक को जिम्मेदार बताया

लाल खदान रेल हादसा

अप्रशिक्षित व साइको टेस्ट में फेल चालक को ट्रेन सौंपना बना हादसे की मुख्य वजह

मकड़ाई एक्सप्रेस 24बिलासपुर। :जिले के लालखदान में चार नवंबर को हुए भीषण रेल हादसे को लेकर रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) बी.के. मिश्रा ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट जारी कर दी है। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण एक ऐसे चालक को यात्री ट्रेन की कमान सौंपना था, जो न तो पूरी तरह प्रशिक्षित था और न ही साइकोलॉजिकल टेस्ट में पास हुआ था। इसी लापरवाही के चलते 12 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।

हादसे में मेमू ट्रेन मालगाड़ी से जा टकराई

ज्ञात हो कि विगत 4 नवंबर को कोरबा–बिलासपुर लोकल मेमू अप लाइन पर खड़ी कोयला लोड मालगाड़ी से जा टकराई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई कोच क्षतिग्रस्त हो गए, यात्रियों की मौके पर ही मौत हुई और कई गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे से रेलवे को करोड़ों रुपए का नुकसान भी हुआ।

तीन दिन तक स्थल निरीक्षण, सभी विभागों से पूछताछ

सीआरएस मिश्रा ने हादसे के बाद तीन दिनों तक स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने इलेक्ट्रिकल ओपी, इलेक्ट्रिकल, एसएंडटी, मैकेनिकल, सीएंडडब्ल्यू समेत अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ की। इसके बाद तकनीकी दस्तावेज़ों और रिपोर्टों का गहन अध्ययन भी किया गया।

मेमू ट्रेन की असिस्टेंट लोको पायलट से दो घंटे पूछताछ

- Install Android App -

हादसे के करीब 20 दिन बाद मिश्रा ने बिलासपुर के केंद्रीय रेलवे अस्पताल में असिस्टेंट लोको पायलट रश्मि राज से दो घंटे तक चर्चा की। इस दौरान ट्रेन की स्थिति, हादसे के समय के निर्णय और नियंत्रण प्रक्रिया को लेकर कई सवाल पूछे गए।

सीआरएस ने कहा—”यह हादसा सिस्टम फेलियर का नतीजा”

रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा गया है कि चालक साइको टेस्ट में सफल नहीं था, बावजूद इसके उसे यात्री ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी दे दी गई। यह रेलवे प्रशासन की गंभीर चूक थी। नियमों के अनुसार केवल साइको टेस्ट में पास चालक ही यात्री ट्रेन का संचालन कर सकता है।

सीआरएस ने इसे ‘गंभीर प्रशासनिक लापरवाही’ बताते हुए प्रशिक्षण और मूल्यांकन प्रणाली में बड़े सुधार की सिफारिश की है।

जिम्मेदार अधिकारियों पर जल्द कार्रवाई की संभावना

रिपोर्ट सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है। रेलवे के भीतर भी इस मामले को लेकर चिंता बढ़ी है, क्योंकि यह हादसा सिर्फ मानव गलती नहीं, बल्कि सिस्टम की विफलता का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

रेल सुरक्षा पर फिर सवाल, सख्त सुधार की जरूरत

यह घटना एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। रिपोर्ट संकेत देती है कि यदि प्रशिक्षण और परीक्षण प्रक्रिया में लापरवाही जारी रही, तो यात्रियों की जान हमेशा खतरे में रहेगी। यह हादसा भविष्य में मजबूत और पारदर्शी सुरक्षा तंत्र की आवश्यकता को उजागर करता है।