jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

मेडिकल कॉलेज असुरक्षित, बाहरी युवकों ने की छात्राओं से छेड़छाड़, स्टूडेंट्स ने घेरा बंगला

रतलाम। रतलाम का शासकीय मेडिकल कॉलेज खराब स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा अब छात्राओं के लिए भी असुरक्षित हो चुका है। बाहरी युवकों ने 2 दिन में 3 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। घटना सामने आने के बाद कॉलेज डीन डॉ. अनिता मूथा की संवेदनहीनता से स्टूडेंट में आक्रोश पनपा दिया और बंगले का घेराव कर दिया।

सैलाना रोड स्थित डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय मेडिकल मेडिकल कॉलेज में गुरुवार शाम 2 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ होने का मामला सामने आया है। शाम 7.50 बजे छात्रा कॉलेज के कैंपस में इवनिंग वॉक कर रही थीं। तभी बाइक सवार बदमाश ने छेड़छाड़ की और टच कर धक्का देते हुए निकला। इसके बाद उसी बदमाश ने कॉलेज गेट पर एक अन्य छात्रा के साथ भी छेड़छाड़ की और फरार हो गया। बदमाश ने मुंह पर मफलर बांध रखा था। कुछ देर बाद छात्र-छात्राओं ने मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित पुलिस चौकी पर शिकायत की। साथ ही डीन डॉ. अनिता मूथा को घटना की जानकारी दी। डीन ने दोनों छात्राओं से चर्चा की और कानूनी कार्रवाई से इनकार किया। दोपहर में एक अन्य छात्रा के साथ भी बाइक सवार बदमाश ने छेड़छाड़ की थी। इसको लेकर छात्र-छात्राओं सहित इंटर्न डॉक्टर एकत्रित होकर औद्योगिक थाना क्षेत्र पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई।

- Install Android App -

सिक्योरिटी बढ़ाने को कहा है
तीन छात्राओं के साथ बाहरी बदमाश ने छेड़छाड़ की है। मेन रोड पर बैरिकेड्स लगवा दिए हैं और हॉस्टल की तरफ शुक्रवार को लग जाएंगे। परिसर में आने वाली हर बाइक के नंबर नोट करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा एजेंसी को सिक्योरिटी बढ़ाने को कहा है।
– डॉ. अनिता मूथा, डीन, मेडिकल कॉलेज

कर रहे हैं मामले की जांच
रतलाम मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने लिखित शिकायत दी है। सीसीटीवी में एक बदमाश नजर आया है, जिसकी तलाश की जा रही है। सुरक्षा को लेकर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। बाइक सवार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं।
-सत्येंद्र रघुवंशी, टीआई थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम