jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

राजा रघवंशी हत्‍याकांड: जेल से बाहर आने के लिए हर पैंतरे आजमा रही सोनम रघवंशी

इंदौर। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े मामले में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।  इस हत्याकांड की आरोपी सोनम ने शिलांग कोर्ट में जमानत के लिए तीसरी बार आवेदन प्रस्तुत किया है। जमानत याचिका में सोनम ने दावा किया है कि यदि उसे रिहा किया जाता है तो वह किसी भी तरह से साक्ष्यों से छेड़छाड़ नहीं करेगी। यह याचिका उसके वकील के माध्यम से अदालत में दायर की गई है।

- Install Android App -

राजा रघुवंशी का परिवार करेगा याचिका का विरोध
वहीं मृतक राजा रघुवंशी का परिवार इस याचिका का विरोध करने की तैयारी में है। परिजनों का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और आरोपी को जमानत देना न्यायहित में नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सोनम की जमानत याचिकाएं कोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी हैं।

हनीमून पर की राजा रघुवंशी की हत्‍या
गौरतलब है कि राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद दोनों 20 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय रवाना हुए थे। 24 मई को राजा और सोनम से परिजनों का संपर्क टूट गया जिसके बाद 27 मई से उनकी तलाश शुरू की गई। लंबी खोजबीन के बाद 2 जून को राजा रघुवंशी का शव एक खाई में मिला। अगले दिन आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनकी हत्या पेड़ काटने वाले धारदार हथियार से की गई थी।  जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। कुछ दिनों बाद सच सामने आया और सोनम रघुवंशी इस हत्‍याकांड की असली मास्‍टर माइंड निकली।