jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

इंदौर-जबलपुर के बाद सतना जिला अस्पताल में चूहों का आतंक

सतना। इंदौर और जबलपुर के बाद सतना जिले में चूहों का आतंक देखने को मिला है। सरदार वल्लभ भाई पटेल सरकारी अस्पताल का वीडियो सामने आया है। हॉस्पिटल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट चूहे दौड़ते-भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

मुंगौड़ी ले जाता दिखा चूहा
सतना जिला अस्पताल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चूहे धमा-चौकड़ी मचाते हुए दिख रहे हैं। सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में भागम-भाग करते नजर आ रहे हैं। हॉस्पिटल के फर्श पर घूमते हुए चूहे नजर आ रहे हैं। ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में दो चूहे दौड़ भाग करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में एक चूहा डेस्कटॉप के पास से मुंगौड़ी ले जाते दिख रहा है।

- Install Android App -

चूहा, कम्प्यूटर के पास रखे प्रिंटर के अंदर मुंगौड़ी ले जाने का प्रयास कर रहा है लेकिन वह सफल नहीं हो पाता है। इसके बाद भांप लेता है कि कोई उसका वीडियो बना रहा है तो मुंगौड़ी छोड़कर भाग जाता है। वीडियो में हंसने की आवाज साफ सुनी जा सकती है।

अस्पताल में 40 नवजातों का इलाज चल रहा है
बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में 40 नवजातों को इलाज चल रहा है। SNCU वह यूनिट होती है, जहां जन्म के तुरंत बाद बीमार होने वाले नवजात बच्चों को भर्ती किया जाता है। अस्पताल में लापरवाही किस हद तक की जा रही, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यहां लोग वर्कप्लेस पर खाना लेकर आ रहे हैं। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि प्रत्येक वार्ड में रैट ट्रैप केज लगाए गए हैं। समय-समय पर पेस्ट कंट्रोल कराया जाता है। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने वीडियो को झूठा बताया है।