jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में बलाई महासभा ने उठाया बड़ा मुद्दा: “अपना स्थान नहीं तो समाज के कार्यक्रम कैसे हों?” प्रशासन ... हरदा कृषि उपज मंडी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस हंडिया : तिरंगे के बीच बच्चों संग बैठा प्रशासन, खेड़ीनीमा स्कूल में दिखी अलग तस्वीर,, MP Weather Update 16 अगस्त 2026: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में अलर्ट हंडिया : चारों धाम और बारह ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर लौटे खत्री परिवार के सदस्य,,, एसडीएम कार्यालय को स्वतंत्रता दिवस पर मिला तृतीय पुरस्कार   हरदा में 15 अगस्त को ध्वजारोहण की जगह फहराया गया तिरंगा, CM राइज स्कूल में भी सामने आया मामला पिछले... अखंड भारत संकल्प दिवस 14 अगस्त पर रहटगाँव में स्थायी ध्वज एवं अखंड भारत चौक की स्थापना भोपाल में 80वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण , द... हरदा जिले की हलचल न्यूज अपडेट 15 अगस्त 2026 शनिवार

धान की कीमत गिरने पर किसानों ने किया सागर-भोपाल मार्ग पर चक्काजाम

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में धान का सही दाम ना मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए किसानों ने सागर-भोपाल मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। जाम के कारण रास्ते से गुरजने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ते में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। किसानों का कहना है कि जब तक धान के सही दाम नहीं मिलेंगे, रास्ते नहीं छोड़ेंगे।

एक दिन में एक हजार रुपये प्रति कुंतल दाम कम हुए

- Install Android App -

धान की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण रायसेन किसानों ने शहर में दो जगहों पर चक्का जाम कर दिया। एक दिन पहले तक धान की कीमत 4 हजार रुपये प्रति कुंतल थी, लेकिन आज ही धान की कीमत में एक हजार रुपये प्रति कुंतल की कमी आई है। जिसके कारण किसानों में गुस्सा है। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।

सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें

किसानों का कहना है कि एक ही दिन में धान के दामों में प्रति कुंतल एक हजार रुपये की कमी आने से बहुत नुकसान हो गया। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें धान की सही कीमत नहीं मिलेगी, वे धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार किसानों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं।