jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

भोपाल : कुत्तों को मीट खिलाया और 1 घंटे में की 18 लाख की चोरी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां चोरों ने कुत्तों को मीट खिलाकर एक घंटे में 18 लाख की चोरी कर ली। बदमाश फरार हैं, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना
भोपाल के एयरपोर्ट रोड पर स्थित पॉश कॉलोनी सूरज नगर से दिमाग घुमा देने वाला चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने एक सीनियर वकील के सूने घर को निशाना बनाते हुए 18 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने समेत नकदी की चोरी कर ली। घटना 25 और 26 दिसंबर की रात की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक वकील का परिवार इलाज के लिए इंदौर गया हुआ था।

- Install Android App -

लोडर में चोरी का सामान भरकर ले गए
चोरी की वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया। रात करीब 1.15 बजे पहले एक बदमाश आया तो कुत्तों ने भौंकना शुरू किया। इस पर बदमाश ने मीट के टुकड़े डाल दिए। कुत्ते इसे शांति से खाने लगे। चोरों ने अगले दो घंटों तक घर की रेकी की। इस दौरान दोनों कुत्तों को कुछ ना कुछ खाने के लिए देते रहे। रात 3.13 बजे इसी मौके का फायदा उठाकर चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए।

लगभग रात 3.17 बजे चोर ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए। रात 3.39 बजे वारदात को अंजाम देने के बाद चोर घर के पास खड़े लोडर में चोरी का सामान भरकर चले गए। भोपाल लौटकर आए वकील और उनके परिवार को टूटे हुए दरवाजे से शक हुआ और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था।