jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

एसआईआर सर्वे के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने 17 युवकों को पकड़ा, इंदौर में पुलिस कर रही जांच

इंदौर। मध्य प्रदेश में एसआईआर के सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने इंदौर में 17 युवकों के बांग्लादेशी होन के शक में पकड़ा है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सभी युवक बांग्लादेशी हैं और अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे। आरोपी युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के बांग्लादेशी होने की जांच कर रही है।

युवक बोले- 5 सालों से इंदौर में रह रहे हैं

- Install Android App -

पूरा मामला इंदौर के कमला नेहरू कॉलोनी के बताए जा रहे हैं। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी होने के शक में युवकों को मल्हारगंज पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस की पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि वे 5 सालों से इंदौर में रह रहे हैं। और एक रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं।

‘विदेशी होने पर डिपोर्ट किया जाएगा‘

बताया जा रहा है कि कमला नेहरू कॉलोनी में कुछ संदिग्ध युवकों को बिना पुलिस के सूचना दिए रहने की जानकारी मिली थी। इसके बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सभी को युवकों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी युवकों के डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है। अगर जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति का देश के बाहर से कोई संबंध सामने आता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।