jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना

चमोली की सुरंग में दो लोको ट्रेनें टकराईं, 100 से ज्यादा घायल

चमोली। चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित जल विद्युत परियोजना क्षेत्र में बनी सुरंग में दो लोको ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिसमें 100 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं। जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के समय ट्राली में करीब 110 इंजीनियर, कर्मचारी और मजदूर सवार थे, जो अपनी शिफ्ट पूरी कर वापस लौट रहे थे। हादसे में घायल लोगों में से 70 को जिला अस्पताल और 17 को एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया है। 66 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

- Install Android App -

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घायलों में ज्यादातर मजदूर बिहार, ओडिशा और झारखंड के रहने वाले हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद अन्य कर्मचारियों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही सीएम पुष्कर धामी ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर पूरे मामले की जानकारी ली। सीएम ने निर्देश दिए कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और जरुरत पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सालयों में रेफर किया जाए।

मौके पर पहुंचे डीएम ने बताया कि हादसा शिफ्ट चेंज के दौरान हुआ, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर आया है। इस घटना का भारतीय रेलवे से कोई सम्बन्ध नहीं है। बताया जा रहा है कि एक ट्राली सामान लेकर सुरंग के अंदर जा रही थी, तभी उसके ब्रेक फेल हो गए और वह दूसरी ट्राली से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों ट्रालियां पलट गईं।