jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

जिम्बाब्वे ने टी20 विश्व कप के लिए घोषित की टीम, रजा होंगे कप्तान

हरारे। जिम्बाब्वे ने अगले माह भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्वकप के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। टीम में युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को भी शामिल किया गया है। विश्वकप के लिए जिम्बाब्वे को ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और ओमान के साथ रखा गया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेली गयी पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में बेनेट का प्रदर्शन अच्छा रहा था। उन्होंने 49, 49 और 47 रन बनाये थे इसका भी उन्हें चयन में लाभ मिला है। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम एक शतक और नौ अर्धशतक हैं। उनका स्ट्राइक रेट 52 मैचों में 145 से अधिक रहा है। वहीं टीम में तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा के अलावा स्पिनर ग्रीम क्रेमर रहेंगे। स्पिनर ग्रीम क्रेमर की सात साल के बाद टीम में वापसी हुई है। ब्रेंडन टेलर भी टीम में शामिली हैं। जिम्बाब्वे को विश्वकप के लिए ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड और ओमान के साथ रखा गया है।

- Install Android App -

टीम: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ग्रीम क्रेमर, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मैडेंडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, ब्रेंडन टेलर।