jhankar
ब्रेकिंग
फिल्म 'मृग माया' की शूटिंग हरदा में शुरू, बिरसा मुंडा की विचारधारा पर आधारित है कहानी जीजा-साले के विवाद में जीजा की मौत, हरदा जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हंडिया : रात को घर के सामने खड़ी वेगेनार, सुबह गायब; हंडिया क्षेत्र में सुरक्षा पर फिर सवाल,,,,, ब्रिक्स सम्मलेन 2026" ब्रिक्स 2026 के लिए भारत पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन, आज पीएम मोदी के साथ द्विपक्... देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल, सीएनजी-एलपीजी गैस के भाव बढ़ने के आसार नौकरी का झांसा देकर 15 युवाओं से 18 लाख की ठगी, थाने में FIR हुई दर्ज नानपा-कुल्हड़ा सड़क के गड्ढों में बैठे ग्रामीण, आज पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन न्यू तक्षशिला एकेडमी में 7 वर्षीय छात्रा घायल, उपचार व्यवस्था को लेकर पालक ने जताई आपत्ति आज 11सितंबर 2026 का सुविचार : आपकी सोच, हिम्मत और आत्मविश्वास पर निर्भर करता है कि आप अपना लक्ष्य सर... आज बैंक कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल, बाइक रैली निकालकर करेंगे विरोध प्रदर्शन, हरदा में दो घंटे सड़क...

दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्वकप के लिए घोषित की टीम, मार्करम होंगे कप्तान

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड (सीएसए) ने अगले माह होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्वकप 2026 के लिए टीम घोषित कर दी है। सीएसए की पुरुष चयन समिति ने एडेन मार्करम की कप्तानी में विश्वकप के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है। ये टूर्नामेंट 07 फरवरी से 08 मार्च तक संयुक्त रुप से भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।

इस टीम में कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका और जेसन स्मिथ जैसे युवा खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। वहीं अनुभवी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की भी टीम में वापसी हुई है। रबाडा पसली में चोट के कारण भारत के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज से बाहर थे। वहीं हैरानी की बात है कि अनुभवी बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को इस टीम में जगह नहीं मिली है। स्टब्स को पिछले कुछ समय में खराब प्रदर्शन के कारण टीम में जगह नहीं मिल पायी है। उनका प्रदर्शन भारत दौरे पर अच्छा नहीं रहा था।

- Install Android App -

वहीं स्पिनर के तौर पर टीम में केशव महाराज को जगह मिली है। उनका सहायोग नये स्पिनर जॉर्ज लिंडे करेंगे। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक पुरुष टी20 विश्व कप नहीं जीता है। ऐसे में उसका लक्ष्य इस बार किसी भी हाल में जीत दर्ज करना रहेगा। पिछली बार उसे फाइनल में भारतीय टीम ने हराया था। इस बार दक्षिण अफ्रीका की टीम को ग्रुप-डी में रखा गया है। यहां उसका मुकाबला अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम विश्वकप में अपने अभियान की शुरुआत 09 फरवरी को कनाडा के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

टीम इस प्रकार है: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश और एनरिक नॉर्किया।

ग्रुप मैचों का कार्यक्रम
09 फरवरी दक्षिण अफ्रीका और कनाडा, अहमदाबाद
11 फरवरी दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान, अहमदाबाद
14 फरवरी दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड, अहमदाबाद
18 फरवरी दक्षिण अफ्रीका और यूएई, दिल्ली