jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

बीसीसीआई ने केकेआर से कहा, मुस्तफिजुर को आईपीएल टीम से बाहर करें

मुम्बई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) से बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से हटाने को कहा है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि शाहरुख खान के मालिकाना अधिकार वाली केकेआर से मुस्तफिजुर को तत्काल बाहर करने को कहा गया है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा को देखते हुए देश भर में कई संगठनों व लोगों ने मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने को कहा था। सैकिया ने एक बयान में कहा, ‘हाल में जो कुछ बांग्लादेश में हो रहा है, उसे देखते हुए बोर्ड ने केकेआर से कहा है कि बांग्लादेश के किसी भी खिलाड़ी को टीम में नहीं रखा जा सकता है, इसलिए मुस्तफिजुर को रिलीज किया जाये। साथ ही कहा कि अगर केकेआर उनकी जगह किसी रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो बोर्ड इसके लिए भी उसे इजाजत दे रहा है।’

- Install Android App -

इससे पहले आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर सहित कई अन्य ने मुस्तफिज़ुर को शामिल करने पर केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान की कड़ी आलोचना की थी और कहा था कि वहां हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को देखते हुए किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल कैसे किया जा सकता है। बोर्ड के मुस्तफिजुर को बाहर करने के फैसले से केकेआर की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। मुस्तफिजुर को केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था। टीम ने इस खिलाड़ी के स्तर को देखते हुए उसे इतनी भारी रकम देकर खरीदा था पर अब टीम उसका लाभ उसे नहीं मिलेगा। मुस्तफिजुर अंतिम ओवरों में अपनी प्रभावी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। इस खिलाड़ी ने पहले भी आईपीएल में कई टीमों से खेला है।

मुस्तफिज़ुर ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल में डेब्यू किया था। इस गेंदबाज ने अब तक 60 आईपीएल मैचों में 8.13 की इकॉनमी रेट से 65 विकेट लिए हैं। वह पिछले सत्र में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क के चोटिल होने पर उनकी जगह दिल्ली कैपिटल्स में वापस आ गये थे।