jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश पंधानिया में अस्पृश्यता निवारणार्थ जिला स्तरीय सद्भावना शिविर आयोजित हंडिया : आंगन मिलन सेवा में गूंजा सेहत का संदेश, महिलाओं को पोषण और एनीमिया से बचाव की दी जानकारी

नेपाल में रनवे से फिसला विमान, 51 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे सवार, सभी सुरक्षित

काठमांडू। नेपाल के भद्रपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा विमान हादसा होते-होते रह गया। काठमांडू से भद्रपुर जा रही बुद्धा एयर की फ्लाइट नंबर 901 लैंडिंग के दौरान अचानक रनवे से फिसलकर बाहर निकल गई। गनीमत यह रही कि इस घटना में विमान में सवार सभी 51 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

- Install Android App -

विमान ने रात 8:23 बजे काठमांडू से उड़ान भरी थी। भद्रपुर एयरपोर्ट पर उतरते समय विमान अनियंत्रित होकर रनवे के किनारे कच्ची जमीन और घास वाले क्षेत्र में जा रुका। विमान के रनवे से उतरते ही यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन नेपाल पुलिस और एयरपोर्ट राहत टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान को मामूली नुकसान पहुंचा है और किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। एयरलाइन ने आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि स्थिति नियंत्रण में है और तकनीकी टीम को काठमांडू से भद्रपुर भेज दिया गया है। यह विमान रात को भद्रपुर में ही रुकने वाला था और सुबह वापस काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाला था, लेकिन अब तकनीकी जांच के बाद ही इसे सेवा में वापस लिया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर नेपाल में विमानन सुरक्षा और छोटे एयरपोर्ट्स के बुनियादी ढांचे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नेपाल का दुर्गम भूगोल और बदलता मौसम अक्सर उड़ानों के लिए चुनौती पेश करता रहा है। जुलाई 2024 में हुए सौर्या एयरलाइंस हादसे की यादें अभी ताजा ही थीं कि इस घटना ने सुरक्षा मानकों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, संबंधित अधिकारी हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुट गए हैं।