jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

वेनेजुएला में जोरदार धमाके, ट्रंप की ज़मीनी हमले की चेतावनी के बाद बढ़ा तनाव

कराकस। वेनेजुएला की राजधानी कराकस में शनिवार तड़के करीब 2 बजे (स्थानीय समय) जोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। एएफपी के एक पत्रकार के अनुसार, धमाकों के साथ ही आसमान में विमानों की उड़ान जैसी आवाज़ें भी सुनाई दीं, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया। करीब 2:15 बजे तक विस्फोटों की आवाज़ आती रही, हालांकि धमाकों का सटीक स्थान तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका।

- Install Android App -

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के खिलाफ ज़मीनी हमलों की संभावना जताई है। ट्रंप ने हाल ही में कैरेबियन क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना का टास्क फोर्स तैनात किया है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है।

सोमवार को ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका ने वेनेजुएला के कथित ड्रग तस्करी से जुड़े नौकाओं के लिए बने एक डॉकिंग एरिया को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह कार्रवाई अमेरिकी सेना ने की या सीआईए ने, और न ही हमले के सटीक स्थान की जानकारी दी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यह हमला समुद्र तट के पास किया गया। अगर इसकी पुष्टि होती है, तो यह वेनेजुएला की ज़मीन पर किया गया पहला ज्ञात अमेरिकी हमला माना जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, कराकस के बंदरगाह क्षेत्र में कई द्वितीयक विस्फोट देखे गए, जबकि आग की लपटें और धुएं के गुबार भी उठते नजर आए।