मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा। बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता देखने के शौकीन लोगों के लिए यह खुशखबरी है कि शहर के इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे (अबगांव खुर्द फोरलेन बायपास) के पास रविवार को बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.
इस आयोजन में हरदा देवास हरदा खंडवा बैतूल नर्मदा पुरम सीहोर रायसेन सहित अन्य जिले के बैलगाड़ी प्रतियोगी शामिल होंगे इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 51 हजार क्रमश द्वितीय 31हजार, तृतीय 21हजार और चतुर्थ 11हजार रुपए रखा गया है ।कर्यक्रम के समापन अवसर पर पुरस्कार वितरण पूर्व मंत्री कमल पटेल,पूर्व विधायक सँजय शाह,जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा,नपाध्यक्ष भारती कमेडिया,प्रह्लाद पटेल संदीप पटेल द्वारा किया जायेगा।

