jhankar
ब्रेकिंग
Harda news: भाजपा ने सोशल मीडिया पर उतारे अपने जांबाज योद्धा, शासन की योजनाओं और पार्टी की नीतियों क... टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: इंस्टाग्राम पर प्यार और शादी के 6 महीने बाद युवक ने दी जान

आधुनिक समाज मे युवाओ मे प्रेम प्रतिशोध और आत्मग्लानि के बाद खुद्खुशी करना अत्यंत हृदयविदारक घटना है। एक उभरते हुए वैवाहिक जीवन का इस तरह अंत होना समाज के लिए चिंता का विषय है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उप्र.।प्रदेश के झांसी जिले का एक मामला सामने आया है।सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत इतना दर्दनाक होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। जिले में एक युवक ने शादी के महज छह महीने बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय युवक घर में अकेला था और उसका परिवार तीर्थ यात्रा पर गया हुआ था।

सूने घर में मिला युवक का शव

मृतक की पहचान ध्रुवराज कुशवाहा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ध्रुवराज के माता-पिता और उसकी दोनों बहनें कामाख्या देवी मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। इस दौरान ध्रुवराज घर पर अकेला था।

पिछले दो दिनों से उसका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा था, जिससे परिजन चिंतित थे। जब परिवार दर्शन कर वापस लौटा, तो घर का मंजर देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे के अंदर ध्रुवराज का शव फंदे से लटका हुआ मिला।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर हुआ था प्रेम विवाह

परिजनों ने बताया कि ध्रुवराज की मुलाकात एक युवती से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लगभग छह महीने पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जल्द ही उनके रिश्तों में दरार आने लगी।

- Install Android App -

सीमित आय और बढ़ती फरमाइशें बनी विवाद की जड़

ध्रुवराज की बहन ने उसकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। ध्रुवराज की आय सीमित थी, जबकि उसकी पत्नी को महंगे कपड़े, बाहर घूमना और रेस्टोरेंट में खाने-पीने का काफी शौक था। पैसों की तंगी और बढ़ती मांगों को लेकर घर में तनाव का माहौल बना रहता था।

“भाभी अक्सर पैसे न देने पर दूसरी शादी करने की धमकी देती थीं। इसी मानसिक तनाव के कारण ध्रुवराज परेशान रहने लगा था।” — मृतक की बहन का बयान

फोन पर आखिरी विवाद और आत्मघाती कदम

बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले विवाद के बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। सोमवार को ध्रुवराज और उसकी पत्नी के बीच फोन पर तीखी बहस हुई।

परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान ध्रुवराज ने गुस्से में फांसी लगाने की बात कही, जिस पर पत्नी ने कथित तौर पर उकसाते हुए कहा कि ‘लगा लो फांसी’। इसके बाद ध्रुवराज ने खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब कॉल डिटेल्स और पारिवारिक बयानों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है। परिजनों ने पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।