jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

कांग्रेस नेता उमंग सिंघार का विवादित बयान, भगवान हनुमान को बताया आदिवासी

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता का एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है। उमंग सिंघार सेंधवा में गुरुवार को एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भगवान हनुमान को फिर आदिवासी बताया है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि भगवान राम की वानर सेना आदिवासी थी।

‘भाजपाइयों को इस क्षेत्र में नहीं घुसने देंगे’

- Install Android App -

उमंग सिंघार ने कहा, ‘जितने लोग उस सेना में राम के साथ थे, वो सब आदिवासी थे। राम को किसी ने जिताया है तो वो आदिवासी थे। हम हनुमान की पूजा करते हैं। गांव-गांव में हनुमान के मंदिर हैं, जो हमारे वंशज हैं। मैं तो ये कहता हूं कि हनुमान जी भी वानर थे और आदिवासी थे। लेकिन जब हिंदुओं की बात करते हैं और भगवानों की बात करते हैं तो मोदी जी हनुमान की पतंग उड़ाते हैं। ये हनुमान की पतंग उड़ा रहे हैं। मतलब आदिवासियों को उड़ा रहे हैं। क्या आदिवासी इतना कमजोर है, जो उड़ जाएगा? आदिवासी के पास तीर और कमान है, गुस्सा और ताकत भी है। भाजपाइयों सुन लोग अगर आप हमारे रीति रिवाज और संस्कृति से खिलवाड़ करोगे तो हम आपको इस क्षेत्र में नहीं घुसने देंगे।’

श्रारीम को लंका तक पहुंचाने वाले आदिवासी थे हनुमान

उमंग सिंघार ने इसके पहले भी भगवान हनुमान को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। सिंघार ने इसके पहले भी हनुमान जी को आदिवासी बताया था। उन्होंन कहा था कि भगवान हनुमान आदिवासी थे और उन्होंने भगवान राम को लंका पहुंचाया था। लेकिन लोगों ने उन्हें वानर बता दिया।