jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पनडुब्बी की 20 मोटरें जब्त दुर्घटना में मृत्यु के पांच प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पोषण माह’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर हुई गतिविधियॉ हंडिया में सड़क दुर्घटना में मौत का मामला: वाहन चालक को 2 साल की सजा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के अपमान पर भड़का जनाक्रोश, पंजाब सहित देश भर में विरोध चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 7 साल बाद भारत आएंगे,चीन ने की पुष्टि  BRICS समिट के लिए भारत आ रहे कई... स्कूल बस में आग लगाने के मामले में नाम घसीटने का आरोप, पालकों व सामाजिक लोगों के साथ ASP को सौंपा ज्...

भोपाल में एक बार फिर धंसी सड़क, खामखेड़ा में 7 फीट गहरा हुआ गड्ढा

भोपाल। राजधानी से एक बार फिर सड़क की पुलिया धंसने का मामला सामने आया है। भोपाल के खामखेड़ा में एक सड़क की पुलिया करीब 15 फीट नीचे धंस गई. इसमें 5 फीट चौड़ा और 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया। जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष मोहनसिंह जाट जब सड़क से निकल रहे थे तो उन्‍हें जर्जर पुलिया नजर आई। उन्‍होंने वी‍डियो बनाया और जिम्मेदारों को शेयर कर दिया।

दरअसल, खामखेड़ा में पीडब्‍ल्‍यूडी ने करीब 2 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई थी। इसी पर पुलिया बनाई गई। बारिश के दौरान पुलिया का आधा हिस्‍सा एक तरफ से धंस गया. ग्रामीणों के अनुसार, करीब तीन महीने से पुलिया में गहरा गड्ढा है, लेकिन इस पर किसी ने ध्‍यान नहीं दिया। इस मामले में पीडब्‍ल्‍यूडी और प्रधानमंत्री सड़क योजना के अधिकारियों से भी शिकायत की गई।

- Install Android App -

उपाध्‍यक्ष के सामने ही गिर गया बाइक सवार
ग्रामीणों की शिकायत के बाद जिला पंचायत उपाध्‍यक्ष जाट पुलिया के क्षतिग्रस्‍त हिस्‍से को देखने पहुंचे थे, तभी उनके सामने ही एक बाइक सवार गड्ढे में गिर गया। गनीमत ये रही कि मुहाने पर ही बाइक सवार को बचा लिया नहीं तो करीब सात फीट गहरे गड्ढे में युवक अंदर गिर जाता। उसी समय पास से ही स्‍कूली बच्‍चों से भरी मैजिक भी निकली थी।

इस लापरवाही की शिकयत करेंगे
उपाध्‍यक्ष जाट का कहना है कि तीन महीने से पुलिया क्षतिग्रस्‍त है, लेकिन किसी ने इस पर ध्‍यान नहीं दिया। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचा तो सच में भी इसकी स्थिति काफी गंभीर थी। पुलिया का एक हिस्‍सा पूरी तरह से बैठ गया है। इसके चलते 12 फीट लंबा और 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इसकी वजह से कोई हादसा न हो, इसलिए ग्रामीणों ने आसपास पत्थर जमा दिए, लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। यह बड़ी लापरवाही है। यदि जल्‍द ही पुलिया ठीक नहीं किया गया तो ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ मुख्‍यालय में विरोध प्रदर्शन करेंगे।