jhankar
ब्रेकिंग
मिडिल ईस्ट में इरान ईजराइल और अमेरिका युद्ध पर ताजा अपडेट आज मप्र मे कई जिलो में बादल छाए रहेंगें दिन में गर्मी रात में बारिश की संभावना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें

इंदौर में दूषित पानी का कहर जारी, भागीरथपुरा में हुई 26वीं मौत

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दूषित पानी पीने से एक और जान चली गई। शुक्रवार को 63 वर्षीय बुजुर्ग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अब तक कुल 26 मौतें हो चुकी हैं। बुजुर्ग बद्री प्रसाद को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद 17 जनवरी को अरविंदो अस्पताल में भर्तीय कराया गया था।

अस्पताल के जीएम राजीव सिंह के अनुसार बुजुर्ग को डायरिया के कारण भर्ती किया गया था दो दिनों में डायरिया ठीक भी हो गया था। वह पहले से टीबी की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इसका इलाज भी अस्पताल में किया जा रहा था। उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और मौत हुई है। भागीरथपुरा में यह उल्टी दस्त होने के बाद भर्ती 26वीं मरीज की मौत हुई है।
दूषित पानी पीने से 7 मरीजों का इलाज जारी

- Install Android App -

इधर, भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से सैकड़ों लोगों के बीमार होने और 25 लोगों की जान जाने के बाद जहां हर मंगलवार को जल सुनवाई शुरू की गई है। वहीं पार्षद और नगर निगम के अफसर नर्मदा जलप्रदाय की टंकियों के साथ बोरवेल की सतत मॉनिटरिंग कर रहे है। इसके साथ ही टंकियों की सफाई की जा रही है और पानी में क्लोरीन की जांच की जा रही है। शहर की 5 टंकियों की सफाई करने के साथ अलग-अलग 174 स्थानों पर पानी में क्लोरीन जांचा गया ताकि जनता को शुद्ध व साफ पानी मिल सकें।

भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब अरविंदो अस्पताल में 10 लोग भर्ती हैं। एक मरीज वेंटिलेटर पर है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, भर्ती मरीजों में से 8 दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित हैं।

70% हिस्से का काम इस माह होगा पूरा भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के मामले में क्षेत्र के 30% हिस्से में रोज एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई शुरू हो गया है। इसके साथ ही नियमित टेस्टिंग हो रही है। हालांकि, अभी रहवासियों का विश्वास कायम होने में समय लगेगा। अधिकांश रहवासी तो आरओ और टैंकर का पानी ही उपयोग कर रहे हैं। बाकी 70% हिस्सों में जो पाइपलाइन का काम चल रहा है, वो इस माह पूरा हो जाने की उम्मीद है।