jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, प्रकरण दर्ज ग्वालियर चलती CNG कार में अचानक लगी आग सिंगरौली- खुटार चौकी क्षेत्र में खुलेआम चल रही शराब बिक्री, प्रशासन पर उठे सवाल इंदौर प्रदेश में संपत्ति रजिस्ट्री में अव्वल, 21% राजस्व का योगदान अकेले इंदौर का अब तक 2932 स्थानों पर हुई जाँच, 4400 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त छीपाबड़ पुलिस की कार्यवाही: मोरगढ़ी के खेत मे खेल रहे थे जुआ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा !! 6 जुआरी ग... अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित

जीतू पटवारी और पीसी शर्मा समेत कांग्रेस नेताओं का एक दिवसीय उपवास

भोपाल। प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान से रोके जाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को गौ हत्या, अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती के अपमान समेत कई मुद्दों को लेकर एक दिवसीय उपवास रखा है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व संपूर्ण कांग्रेस का ये एक दिवसीय उपवास है। इसमें पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

‘जो काम मुगलों और अंग्रेजों ने नहीं किया, वो काम सरकार कर रही’

पीसी शर्मा ने कहा, ‘चार पीठों में से एक पीठ के शंकराचार्य हैं, उनका अपमान किया गया। शंकराचार्य को स्नान करने नहीं जाने दिया गया. बटुकों की चोटी पकड़कर उन्हें पीटा गया। क्या यही हिंदुत्व है? शंकराचार्य को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। अंग्रेजों और मुगलों ने सैकड़ों साल शासन किया लेकिन शंकराचार्यों से प्रमाण नहीं मांगा, लेकिन ये सरकार शंकराचार्य से प्रमाण मांग रहे हैं।’

- Install Android App -

‘शंकराचार्य से माफी मांगें और दोषियों पर कार्रवाई हो’

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश में गौ हत्या हो रही है और गौ मांस की तस्करी की जा रही है। लेकिन सरकार कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रयागराज में जिस तरह शंकराचार्य का अपमान किया गया, ये साफ तौर पर दिखा रहा है कि भाजपा सनातन विरोधी है। कांग्रेस नेताओं ने शंकराचार्य से माफी मांगने की मांग की है। साथ ही कहा कि दोषियों पर सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

अविमुक्तेश्वरानंद की पालकी रोके जाने के बाद विवाद

पूरा मामला प्रयागराज के माघ मेले का है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती माघ मेले में मौनी अमावस्या पर अपने शिष्यों के साथ स्नान करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। आरोप है कि पुलिस ने अविमुक्तेश्वरानंद को पालकी से उतरकर स्नान घाट पर जाने के लिए कहा। आरोप है कि जब अविमुक्तेश्वरानंद ने मना कर दिया तो पुलिस ने उनके समर्थकों की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं प्रयागराज मेला प्रशासन ने अविमुक्तेश्वरानंद को अपने नाम के आगे शंकराचार्य लगाने को लेकर नोटिस भी दिया था। इसके बाद से विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।