हरदा के होनहारों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में बनाई जगह
हरदा : माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित हाई/हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2026 का परीक्षाफल 15 अप्रैल 2026 बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा घोषित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी.एस. रघुवंशी ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष कुल 5669 नियमित विद्यार्थी एवं 648 स्वाध्यायी विद्यार्थियों सम्मिलित हुए।
इनमें से 4007 नियमित विद्यार्थी एवं 78 स्वाध्यायी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल परीक्षा में इस वर्ष 70.68 प्रतिशत नियमित परीक्षार्थी तथा 12.04 प्रतिशत स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी ने बताया कि हाईस्कूल में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में गौरव विद्या निकेतन हायर सेकण्ड्री स्कूल रहटगांव की छात्रा कु. थलवंदना मल्हारे पिता श्री रामस्वरूप मल्हारे ने 491 अंको के साथ नौवा स्थान प्राप्त किया है।
हायर सेकेण्डरी परीक्षा में इस वर्ष कुल 3974 नियमित विद्यार्थी एवं 607 स्वाध्यायी परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इनमें से 3166 नियमित एवं 163 स्वाध्यायी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। हायर सेकेण्डरी परीक्षा में इस वर्ष 79.67ः नियमित परीक्षार्थी तथा 26.85ः स्वाध्यायी परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे हैं। हायर सेकेण्डरी में प्रदेश की प्रावीण्य सूची में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी के छात्र श्री जय राठौड पिता श्री हुकुम चंद राठौड ने वाणिज्य संकाय में 481 अंको के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया है।
श्री रघुवंशी ने बताया कि इस वर्ष हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिये नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये जिला हरदा में कुल 33 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षायें आयोजित की गई थी। हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में इस वर्ष नियमित परीक्षार्थियों के रूप में 9643 परीक्षार्थी तथा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के रूप में 1255 परीक्षार्थी शामिल हुये।

