jhankar
ब्रेकिंग
अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित दिव्यांग मोनिका को मिली लीगल गार्जियनशिप सड़े गले फलों व सब्जियों तथा दूषित मिठाई की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा में लापरवाही पर नोटिस, कलेक्टर ने मांगा स्पष्टीकरण जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न एसडीएम सुश्री बघेेल ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न

हरदा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पानी की प्रत्येक बूंद को सहेजने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश में बड़ी संख्या में खेत तालाब, अमृत सरोवर, रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सूखे कुँओं को नया जीवन देने का कार्य किया जा रहा है।

साथ ही नागरिकों को जल संरक्षण के लिये प्रेरित करने हेतु विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड स्तरीय चित्रकला, नारे लेखन एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम

चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण के महत्व को चित्रों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रथम स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा की छात्रा रश्मि, द्वितीय स्थान महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा के छात्र अख्तर खान, तृतीय स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा की छात्रा माही राजपूत प्राप्त किया।

- Install Android App -

नारे लेखन प्रतियोगिता के परिणाम

नारे लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सशक्त एवं प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किए। इसमें प्रथम स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा की छात्रा अंबिका चौरे, द्वितीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मगरधा की छात्रा दीक्षा पाटिल व तृतीय स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा की छात्रा माया धुर्वे ने प्राप्त किया।

स्लोगन प्रतियोगिता के परिणाम

स्लोगन प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने वाले संदेश दिए। इसमें प्रथम स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा की छात्रा मयूरी उईके, द्वितीय स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा की छात्रा बिंदिया मालवीय, तृतीय स्थान महात्मा गांधी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदा के छात्र सचिन राठौर ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष कुमार यादव सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती लता कुट्टी द्वारा किया गया। अंत में सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई तथा जल संरक्षण के महत्व को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।