jhankar
ब्रेकिंग
अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित दिव्यांग मोनिका को मिली लीगल गार्जियनशिप सड़े गले फलों व सब्जियों तथा दूषित मिठाई की बिक्री प्रतिबंधित रहेगी समाधान एक दिवस-तत्काल सेवा में लापरवाही पर नोटिस, कलेक्टर ने मांगा स्पष्टीकरण जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता सम्पन्न एसडीएम सुश्री बघेेल ने उपार्जन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण लाडो अभियान के तहत बाल विवाह रोकने जिला प्रशासन ने की व्यापक तैयारी

दिव्यांग मोनिका को मिली लीगल गार्जियनशिप

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला लोकल लेवल कमेटी की बैठक संपन्न

- Install Android App -

हरदा : कलेक्टर श्री सिद्वार्थ जैन की अध्यक्षता में बुधवार 15 अप्रैल को जिला लोकल लेबल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री कमलेश सिंह ने बताया कि कु. मोनिका बेलदार बौद्धिक दिव्यांग 75 प्रतिशत, पुत्री स्व. श्री पंचम सिंह बेलदार निवासी वार्ड क्र. 8 बाबू जगजीवन वार्ड हरदा का प्रकरण लीगल गार्जियनशिप प्रदाय किये जाने हेतु राष्ट्रीय न्यास नई दिल्ली द्वारा अधिकृत जिले की

आर.ओ. संस्था डा. एनीबेंसेंट मानसिक विद्यालय, नर्मदापुरम द्वारा प्रकरण का परीक्षण उपरांत कु. मोनिका बेलदार बौद्विक दिव्यांग को उनकी बुआ श्रीमति शांति बाई को लीगल गार्जियनशिप प्रदाय किये जाने हेतु अनुशंसा की गई है। इस आधार पर लीगल गार्जियनशिप प्रदाय किये जाने हेतु जिला लोकल लेबल कमेटी की बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया।