हरदा : अक्षय तृतीया एवं अन्य विवाह मुहूर्त के अवसर पर संभावित बाल विवाहों की रोकथाम के उद्देश्य से जिले में ‘लाडो अभियान’ के तहत व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिससे समय पर सूचना प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अनुराग दुबे ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में परियोजना अधिकारियों को बाल विवाह रोकने हेतु सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से अपील की गई है कि कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
श्री दुबे ने बताया कि संपूर्ण जिले के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 तथा महिला हेल्पलाइन नंबर 181 उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय कंट्रोल रूम वन स्टॉप सेंटर के दूरभाष नंबर 07577-224817 साथ ही केस वर्कर सुश्री रितु राजपूत मोबाइल 7879490932 एवं रीना वरहा मोबाइल नम्बर 9926647755 को सूचना दी जा सकती है। विकासखंड स्तर पर भी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
विकासखण्ड टिमरनी के लिए प्रभारी परियोजना अधिकारी सुश्री संगीता राजपूत मोबाइल नम्बर 9340950563, विकासखंड खिरकिया के लिए प्रभारी परियोजना अधिकारी श्रीमती सरिता सरयाम मोबाइल नम्बर 8839994103 को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार विकासखंड हरदा के लिए प्रभारी परियोजना अधिकारी हरदा शहरी सुश्री भारती भल्ल्वी मोबाइल नम्बर 9340149501, परियोजना हरदा ग्रामीण 01 से श्रीमती सोनाली गौर मोबाइल नम्बर 7354342783 तथा प्रभारी परियोजना अधिकारी हरदा ग्रामीण 02 श्रीमती निकहत खान मोबाइल नम्बर 9826602376 को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

