jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदापुरम के कलाकार का कमाल : 'झालमुड़ी' के दानों से बनाई PM मोदी की तस्वीर राहगीरों के लिए बना आधुनिक प्याऊ लापता, HC ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, हाईवे जाम पर नेताओं पर कार्रवाई लोक अदालत में टूटते रिश्ते जुड़े, 3 जोड़ों ने लिया साथ निभाने का प्रण मध्य प्रदेश के गांवों की बदलेगी तस्वीर, वृंदावन ग्राम योजना की खास बातें... जांच में हुआ खुलासा : 20 लाख की चोरी कर प्रेमिका संग भागा युवक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महाकाल मंदिर में तैयार हो रहा हीट प्रूफ पाथ-वे ब्रिज विवाद में सस्पेंड इंजीनियर्स की बहाली, मंत्री के नोटशीट निर्देश से हुआ फैसला 23 साल पुराने आदेश पर सवाल, हिंदू पक्ष ने पूछा—ना वजूखाना, ना मीनार, फिर मस्जिद कैसे? पटना में तेज आंधी बारिश से 9 की मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे, 20 जिलों में अलर्ट जारी

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ के तहत 25 अप्रैल तक आयोजित होगी विभिन्न गतिविधियां

कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व

हरदा : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रावधानों से जन-जन को अवगत कराने के लिए जिले में ‘नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा’ का आयोजन 25 अप्रैल तक किया जाएगा। पखवाड़े के तहत जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने आदेश जारी कर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। पखवाड़ेे के तहत नारी शक्ति पदयात्रा के आयोजन के लिये परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दायित्व सौंपा गया है।

- Install Android App -

वहीं युवा वर्ग द्वारा नारी शक्ति वंदन दीवार तैयार करानेे हेतु खेल एवं युवा कल्याण विभाग को दायित्व सौंपा गया है। त्रि स्तरीय पंचायतों में ‘नारी शक्ति वंदन’ के संबंध में गोष्ठी व सेमीनार के आयोजन के लिये पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन के संबंध मे गोष्ठी व सेमीनार के आयोजन हेतु नगरीय प्रशासन विभाग को दायित्व सौंपा गया है।

इसी प्रकार धार्मिक, सामाजिक, औद्योगिक, व्यापारिक एवं सहकारी संगठनों में गोष्ठी, व्याख्यान व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिये परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दायित्व सौंपा गया है।

पखवाड़े के तहत जिले के सभी स्कूलों व कॉलेजों में नारी शक्ति वंदन के संबंध में व्याख्यानों व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिये उच्च शिक्षा विभाग व स्कूल शिक्षा विभाग को दायित्व सौंपा गया है। उन्होने निर्देशित किया है कि सभी अधिकारी सौंपे गये दायित्वों को समय सीमा में पूर्ण करेंगे। साथ ही सभी स्तरों पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।