के के यदुवंशी पत्रकार
सिवनी मालवा। नगर के प्रतिष्ठित चाइल्ड केयर स्कूल की मेधावी छात्रा प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय सहित पूरे शहर का नाम गौरवान्वित किया है। प्रियंका ने कुल 500 में से 416 अंक प्राप्त कर 83.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है।
प्रियंका के पिता पत्रकार केके यदुवंशी एवं माता प्रमिला यदुवंशी ने बताया कि उनकी पुत्री ने 6 में से 4 विषयों में विशेष योग्यता प्राप्त की है। एक विषय में प्रियंका का सर्वाधिक स्कोर 92 अंक रहा, जो उनकी कड़ी मेहनत और लगन से और पढ़ाई से मिला है
बुधवार सुबह 11 बजे परीक्षा परिणाम घोषित होते ही चाइल्ड केयर स्कूल परिसर में हर्ष और उल्लास का माहौल बन गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रेखा शर्मा, डायरेक्टर अतुल शर्मा एवं शिक्षकगणों ने प्रियंका को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों का कहना है कि प्रियंका शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही है और अनुशासन उसकी सबसे बड़ी ताकत है।
अपनी इस उपलब्धि पर प्रियंका यदुवंशी ने कहा, “यह सफलता मेरे माता-पिता के आशीर्वाद और मेरे गुरुजनों के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं थी। स्कूल में मिला अनुशासित माहौल और शिक्षकों का सहयोग ही मेरी ताकत बना है।” प्रियंका की इस उपलब्धि ने अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल कायम की है।

