हरदा : समर्थन मूल्य पर फसल उपार्जन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से बुधवार को खिरकिया एसडीएम सुश्री शिवांगी बघेल ने क्षेत्र के विभिन्न उपार्जन केंद्रों का औचक भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान एसडीएम ने उपार्जन केंद्रों पर अनाज की तुलाई, गुणवत्ता परीक्षण और भंडारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

