jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

8 लाख यूनिट्स की बिक्री के ऐतिहासिक आंकड़े को छुआ टीवीएस आईक्यूब ने

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में टीवीएस आईक्यूब ने एक बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है। कंपनी यह पहला फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर अब तक 8 लाख यूनिट्स की बिक्री के ऐतिहासिक आंकड़े तक पहुंच चुका है। लॉन्च के पहले 52 महीनों में टीवीएस आईक्यूब ने 3 लाख यूनिट्स की बिक्री पूरी की। इसके बाद अगली 5 लाख यूनिट्स महज 20 महीनों में बिक गईं, जबकि सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 7 लाख से 8 लाख यूनिट्स का सफर सिर्फ 3 महीनों (अक्टूबर–दिसंबर 2025) में पूरा हुआ। यह तेजी आईक्यूब की लोकप्रियता और बढ़ती मांग को दर्शाती है। एसआईएएम के डेटा के अनुसार, जनवरी 2020 से दिसंबर 2025 तक टीवीएस आईक्यूब की कुल 8,24,181 यूनिट्स की होलसेल हुई है। दिaसंबर 2025 में अकेले 35,177 यूनिट्स फैक्ट्री से डिस्पैच की गईं, यह लगातार चौथा महीना था जब मासिक डिस्पैच 30,000 यूनिट्स से अधिक रही।

- Install Android App -

अक्टूबर–दिसंबर 2025 की तिमाही में कुल 1,05,357 यूनिट्स बिकीं, जो सालाना आधार पर 41 फीसदी वायओवाय ग्रोथ को दर्शाती है। बढ़ती मांग को देखते हुए एफवाय2026 में आईक्यूब पहली बार 3 लाख यूनिट्स की होलसेल पार करने की उम्मीद है। वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों (अप्रैल–दिसंबर 2025) में ही कंपनी ने 2,53,130 यूनिट्स डिस्पैच की हैं, जो सालाना आधार पर 28फीसदी की बढ़त है। एफवाय2025 में टीवीएस मोटर ने कुल 18.13 लाख स्कूटर्स बेचे, जिनमें आईक्यूब की हिस्सेदारी 15फीसदी रही।

जनवरी 2020 से जनवरी 2026 तक भारत में 7,65,350 आईक्यूब बिक चुके हैं, जबकि बजाज चेतक की बिक्री इसी अवधि में 5,85,447 यूनिट्स रही। सीवाय 2025 आईक्यूब के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन साल रहा, जब इसकी 2,99,137 यूनिट्स रिटेल हुईं। आईक्यूब की मजबूत बिक्री के चलते टीवीएस का स्कूटर मार्केट शेयर अप्रैल–दिसंबर 2025 में बढ़कर 29फीसदी हो गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड है। रिटेल बिक्री में भी आईक्यूब ने बाज़ार में अपनी पकड़ दिखाई।