jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

विदिशा : सलीम ने हिंदू युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी कर धर्म परिवर्तन कराया

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक बार फिर लव जिहाद और धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। सलीम खान नामक युवक ने पहले हिंदू युवती से शादी की, फिर जबरन इस्लाम कबूल करवाया। एक बच्चे की मां बनने के बाद आरोपी सलीम खान ने एक अन्य युवती से दूसरी शादी कर ली।

- Install Android App -

धर्म परिवर्तन के बाद तीन तलाक
दरअसल मामला विदिशा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। युवती ने शिकायत में बताया कि पहले युवक पर पहचान छुपाकर दोस्ती करने, भावनात्मक रूप से करीब आने और बाद में धोखाधड़ी करने सहित धर्म परिवर्तन करने के बाद तीन तलाक का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिकायत के आधार पर कानूनी धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

काजी ने हलाला का भी प्रयास किया
पीड़ित युवती एक बच्चे की मां बनी तो आरोपी सलीम खान ने किसी और से शादी कर ली। इसके बाद वह आए दिन प्रताड़ना और मारपीट झेल रही हिंदू युवती को आरोपी सलीम ने 3 बार तलाक बोलकर छोड़ दिया। आरोप है कि काजी ने युवती का हलाला करने का भी प्रयास किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी प्रशांत चौबे एडिशनल एसपी ने दी।