jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, प्रकरण दर्ज ग्वालियर चलती CNG कार में अचानक लगी आग सिंगरौली- खुटार चौकी क्षेत्र में खुलेआम चल रही शराब बिक्री, प्रशासन पर उठे सवाल इंदौर प्रदेश में संपत्ति रजिस्ट्री में अव्वल, 21% राजस्व का योगदान अकेले इंदौर का अब तक 2932 स्थानों पर हुई जाँच, 4400 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त छीपाबड़ पुलिस की कार्यवाही: मोरगढ़ी के खेत मे खेल रहे थे जुआ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा !! 6 जुआरी ग... अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे प्रियंका यदुवंशी ने 10वीं बोर्ड में 83.2% अंकों के साथ लहराया परचम : 4 विषयों में विशेष योग्यता हाई स्कूल व हायर सेकण्ड्री परीक्षा परिणाम घोषित

आगर-मालवा के कार सवार तीन लोगों की गुजरात में ट्रक से टक्कर में मौत

आगर-मालवा। मध्य प्रदेश में आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में पनाला गांव के रहने वाले तीन लोगों की गुजरात में सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा बोटाद जिले के रानपुर इलाके में हुआ, जहां ट्रक से टकराने की वजह से कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

- Install Android App -

हादस में चार लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ईको कार में सवार सभी लोग खेती के काम से रानपुर इलाके के कुंडली गांव जा रहे थे। इसी दौरान देर रात धुंधका जा रहे हाईवे से आगे यह एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार कुछ लोगों के शव निकलकर सड़क पर आ गए थे। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से निकालकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी को बोटाद के अस्पताल में भर्ती करवायाग या है।