jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता 56 साल की सुनीता सिंह ने रचा इतिहास, अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा शादी के लिए चाहिए LPG तो पहले देना होगा कार्ड, सिलेंडर वितरण पर नई व्यवस्था लागू शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को CM हाउस घेरने से रोका, भोपाल में पुलिस की सख्ती जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी ओंकारेश्वर में शंकराचार्य प्रकटोत्सव की धूम, मोहन यादव ने मांधाता पर्वत पर किया उद्घाटन

सोने-चांदी की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट, जानें नए रेट्स

नई दिल्ली। केंद्रीय बजट से पहले निवेशकों की सतर्कता और मुनाफावसूली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। रविवार को फ्यूचर्स कारोबार में दोनों कीमती धातुएं 9 प्रतिशत तक टूट गईं और अपने लोअर सर्किट स्तर तक पहुंच गईं। हाल के दिनों में रिकॉर्ड तेजी के बाद आई इस गिरावट ने बाजार का रुख पूरी तरह बदल दिया है।

सोना हुआ सस्ता, लोअर सर्किट तक फिसला
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी वाले सोने के फ्यूचर्स में रविवार को तेज बिकवाली देखी गई। सोना 13,711 रुपये यानी करीब 9 प्रतिशत टूटकर 1,38,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। कारोबार के दौरान सोना अपने लोअर सर्किट स्तर तक पहुंच गया।

- Install Android App -

इससे पहले शुक्रवार को भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी। पिछले सत्र में सोना 31,617 रुपये या 17.2 प्रतिशत गिरकर 1,52,345 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को ही सोने ने 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर छुआ था। इसके बाद से ही बाजार में करेक्शन का दौर शुरू हो गया।

चांदी के दाम में भी जबरदस्त गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी कमजोरी देखने को मिली। MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 26,273 रुपये या करीब 9 प्रतिशत गिरकर 2,65,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। यह भी चांदी का लोअर सर्किट स्तर रहा।

शुक्रवार को चांदी में इससे भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन चांदी 1,07,968 रुपये यानी करीब 27 प्रतिशत टूटकर 2,91,925 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। गुरुवार को चांदी ने 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का रिकॉर्ड उच्च स्तर बनाया था।