jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

हरदा : जिले में जैविक खेती को बढावा देने के लिए जिला पंचायत सीईओ ने किया ने निरीक्षण

हरदा : जिले में सतत कृषि और रासायनिक मुक्त खेती के अभियान को गति देते हुए शुक्रवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्रीमती अंजली जोसेफ ने विकासखंड हरदा के ग्राम नयापुरा का भ्रमण किया।

उन्होंने यहाँ संचालित जैविक खेती परियोजनाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया और किसानों को पारंपरिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सीईओ ने ग्राम नयापुरा में विकसित किए जा रहे बायो रिसोर्स सेन्टर का जायजा लिया। उन्होंने किसानों द्वारा तैयार किए गए जैविक कीटनाशक (नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र) और जैविक खाद के भंडारण की व्यवस्था देखी।

- Install Android App -

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नयापुरा के कृषकों से चर्चा करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करके किसान अपनी खेती की लागत को 30% से 40% तक कम कर सकते हैं। सीईओ ने गांव की महिला स्वयं सहायता समूहों को भी वर्मी कंपोस्ट उत्पादन से जोड़कर अतिरिक्त आय अर्जित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नयापुरा के जैविक उत्पादों की ब्रांडिंग की जाए ताकि स्थानीय स्तर के साथ-साथ शहरों में भी इन उत्पादों को अच्छी पहचान मिल सके। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने उपस्थित कृषि विस्तार अधिकारियों को निर्देश दिए कि

ग्राम नयापुरा के प्रत्येक किसान का मृदा स्वास्थ्य कार्ड अपडेट रहे और उन्हें समय-समय पर तकनीकी प्रशिक्षण मिलता रहे। इस अवसर कृषि विभाग के मैदानी अमले सहित बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित थे।