jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

हरदा : जैविक हाट बाजार का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

हरदा : जिला पंचायत हरदा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ ने शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम के समीप संचालित जैविक हाट बाजार एवं विकास खण्ड टिमरनी के जैविक हाट बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती जोसेफ ने हाट बाजार परिसर और उसके आसपास की स्वच्छता को लेकर विशेष निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि बाजार क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि विक्रेताओं और ग्राहकों को एक स्वच्छ वातावरण मिल सके।

- Install Android App -

सीईओ श्रीमती जोसेफ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन को जैविक खाद्य पदार्थों के लाभों के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से जैविक उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग आवश्यक है।

प्रशासन का लक्ष्य है कि स्थानीय स्तर पर उत्पादित इन शुद्ध खाद्य पदार्थों के प्रति नागरिकों का रुझान बढ़ाया जाए, जिससे किसानों को बेहतर बाजार मिले और उपभोक्ताओं को उत्तम स्वास्थ्य का लाभ मिल सके आमजन को जैविक उत्पादों के प्रति प्रेरित करने के लिये प्रचार-प्रसार करने हेतु प्रेरित किया जाए।