jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस की तत्परता से 11 गोवंश सुरक्षित, गौसेवकों ने किया सम्मान पिकअप में ठूंस-ठूंसकर भरे थे 7 गाय और 4 बछड़े, टिमरनी पुलिस ने तस्करी की कोशिश नाकाम की गरिमा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘नमो सेवा’ कार्यक्रम आयोजित मप्र संयुक्त किसान मोर्चा की सिवनी मालवा में महाबैठक, 25 संगठनों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का लिया फैसल... एसडीएम विजय राय ने किया निरीक्षण, बोले- हॉस्पिटल के पीछे से अतिक्रमण हटेगा तभी शुरू होगा निर्माण वृद्धा आश्रम में गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे, महिला भजन मंडल की भजनों ने बांधा समां सेंट्रल बैंक ने चलाया सतर्कता जागरूकता अभियान, छात्रों को बताया साइबर ठगी से बचने का तरीका राधा अष्टमी पर बी जमानी में निकली भव्य डोल,बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल बैड़ी की राशन दुकान पर बड़ी कार्रवाई—दुकान निलंबित, विक्रेता पर FIR

हरदा : हरदा आशापुर हाईवे के मरम्मत में करोडो का घोटाला. केवल गड्ढे भरने के काम पर 21 करोड़ का खर्च, जेब भरी अभियान का हिस्सा।

हरदा : आशापुर हाईवे में मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि इस हाइवे के गड्ढे भरने के काम पर 21 करोड़ रुपए का खर्च भाजपा नेताओं के जेब भरी अभियान का हिस्सा है।

मध्यप्रदेश महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष रीना बैरासी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि

भाजपा के शासनकाल में पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोल बाता है। भाजपा के नेता और मंत्री कोई ऐसा अवसर नहीं छोड़ रहे हैं जहां पर कि भष्टाचार हो सकता ही। उन्होंने हरदा आशापुरा मार्ग की चर्चा करते हुए कहा कि जब विधानसभा चुनाव से उसे समय पर इस मार्ग के गड्ढे भरने का कार्य किया गया था। उस समय इस कार्य पर 9 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे।

इस समय गह पूरा मार्ग गड्डों से भरा हुआ है। अब सरकार के द्वारा एक बार फिर गड्ढे भरने पर 12 करोड़ रुपए खर्च करने की पोजना तैयार की गई है जिस पर की जल्द ही काम शुरू होने जा रहा है। यह पूरी योजना भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है। केवल गड्ढे भरने पर 21 करोड रुपए खर्च कर देने के बजे यह बेहतर होता कि सरकार इस पूरे मार्ग का नवनिर्माण करवा देती।

मेरी मांग है कि इस मार्ग पर गड्ढा भरने के नाम पर अब तक किए गए खर्च की जांब कराई जाएं और नए सर्वे पर रोक लगाई जाए।

हरदा को भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के अड्डे के रूप में विकसित करने का काम किया है। पिछले दिनों प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार हरदा के दौरे पर आए थे। इस दौरान हुए अबगांव खुर्द के आदर्श महाविद्यालय में भी गए थे। इस महाविद्यातप का निर्माण 8 करोड रुपए खर्च कर किया गया था।

- Install Android App -

जब मंत्री जी वहां पहुंचे तो फर्श की टाइल्स उखड़कर हाथ में आ रही थी। इस स्थिति में मंत्री जी को वहां तत्काल एवमशन लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करना बाहिए थी लेकिन मामले को टालने के लिए मंत्री वी अपनी नाराजगी दिखा कर रवाना हो गए।

मक्का  में किसानों को भावंातर दिया जाएं

ह्रदय क्षेत्र में करीब 60000 हेक्टेयर भूमि पर मक्का की फसल होती है। इस बार किसानों को इस फसल का मंडी में पर्याप्त भाव नहीं मिल पाया है। हरदा की मंडी में सामान्य रूप से मक्का ₹1000 प्रति क्विंटल के भाव में बिकी है।ज़ब की  सुखी मक्का का भाव ₹1700 प्रति क्विंटल में बिका है। इस तरह से मोटे तौर पर किसानों को ₹800 प्रति क्विंटल का नुकसान हुआ है। मेरी गांग है कि सरकार के द्वारा भावांतर योजना का लाभ देते हुए किसानों को नुकसान की प्रतिपूर्ति की जाए।

सड़क पर कारोबार करने वालों को संरक्षण दें

हरदा में भी सड़क के किनारे बड़ी संख्या में लोग ठेला घुमती लगाकर कारोबार करते हैं। पिछले दिनों नगर पालिका के द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमण बताते हुए ऐसे लोगों के निर्माण की तोड़ दिया गया और उन्हें हटा दिया गया। यह गरीबों पर अत्याचार है। हमारी मांग की है कि ऐसे लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था नगर पालिका के द्वारा की जाए।

भारत अमेरिका ट्रेड डील किसानों पर अत्याचार

भारत सरकार के द्वारा जिस तरह अमेरिका की के सामने झुकते हुए अमेरिका के साथ ट्रेड डील की गई है यह देश के किसानों के लिए नुकसानदायक है। कांग्रेस के द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकसभा में सरकार में इस डील की शर्त पूछी जा रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार यह पार्ने बताने के लिए तैयार नहीं है। इस समय देश के बाजार की अमेरिका के बाजार से एक बड़ी चुनौती मिलने की स्थिति बन गई है। में यह मांग करती है कि इस ट्रेड डील की शर्तों को देश की जनता के सामने रखा जाएं।