jhankar
ब्रेकिंग
छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल

हरदा : किसानों को मिल रही सोलर पम्प की सौगात

विशेष शिविर में 6 किसानों के एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड प्रक्रिया की गई

हरदा ::/ भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के अंतर्गत हरदा जिले के किसानों को सिंचाई सुविधा सुलभ कराने की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा रहा है।

- Install Android App -

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम द्वारा योजना के तहत हरदा जिले में 361 किसानों का ऑफ ग्रिड सोलर पम्प प्रदाय करने हेतु चयन किया गया है। इस योजना से किसानों को दिन के समय निर्बाध सिंचाई, कम लागत में खेती तथा पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता का लाभ मिल रहा है।

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन व जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत खिरकिया में बुधवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार जैन एवं विभिन्न ईकाईयों के प्रतिनिधियों द्वारा 6 किसानों के एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड प्रक्रिया की गई।

साथ ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रतिनिधियों के द्वारा चयनित आवेदकों का कस्टमर इंफॉर्मेशन फाईल पूर्ण किये गये।