jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का सिवनी मालवा दौरा : रथ से किया जनता का अभिनंदन  हंडिया : विद्यार्थियों को मिली नई उड़ान: पीएम श्री स्कूल हंडिया में निशुल्क साइकिल वितरण! इंदौर खजराना मंदिर के पुजारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, प्रकरण दर्ज ग्वालियर चलती CNG कार में अचानक लगी आग सिंगरौली- खुटार चौकी क्षेत्र में खुलेआम चल रही शराब बिक्री, प्रशासन पर उठे सवाल इंदौर प्रदेश में संपत्ति रजिस्ट्री में अव्वल, 21% राजस्व का योगदान अकेले इंदौर का अब तक 2932 स्थानों पर हुई जाँच, 4400 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त छीपाबड़ पुलिस की कार्यवाही: मोरगढ़ी के खेत मे खेल रहे थे जुआ पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा !! 6 जुआरी ग... अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी! 19 अप्रैल से 31 मई तक, सफलता का निरीक्षण और संघर्ष की शक्ति छात्रों के लिए एक विशेष संदेश- ओपी देवहारे

हरदा : कमिश्नर, कलेक्टर ने टेल क्षेत्र में सिंचाई जल की उपलब्धता देखी

नयापुरा में प्राकृतिक खेती अपनाने के लिये किसानों को किया प्रेरित

रातातलाई में कस्टमर हायरिंग सेंटर की गतिविधियों का किया अवलोकन

हरदा : कमिश्नर श्री के.जी. तिवारी एवं कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरूवार को जिले के रातातलाई में एचबीसी मेन केनाल तथा डुमलाय बेसवा के बीच में नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को टेल क्षेत्र में सिंचाई जल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। यहां किसानों से चर्चा करते हुए कमिश्नर ने नरवाई नहीं जलाने की समझाईश दी। उन्होने क्षेत्र में बिजली की उपलब्धता की स्थिति भी किसानों से जानी।

- Install Android App -

ग्राम नयापुरा में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम (आत्मा) अंतर्गत प्राकृतिक एवं गौ आधारित खेती पर आधारित किसान संगोष्ठी में किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। यहां उन्होने राय जैव संसाधन केन्द्र का भी अवलोकन किया तथा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत आम का पौधा रोपा।

ग्राम रातातलाई में कमिश्नर एवं कलेक्टर ने कस्टम हायरिंग सेंटर का निरीक्षण किया एवं इस केन्द्र से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होने केन्द्र का प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिये।

ग्राम पोखरनी में पशु चिकित्सा विभाग के अंतर्गत एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नॉलॉजी एवं सेक्स सार्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान से लाभान्वित हो रहे पशुपालकों से भी कमिश्नर द्वारा चर्चा की गई एवं दुधारू पशुओं का अवलोकन किया गया।