jhankar
ब्रेकिंग
संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स...

मध्य प्रदेश में 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के लोगों के लिए जरूरी खबर है. अगले 48 घंटे में प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 18 और 19 फरवरी को कई जिलों में बारिश और कई जिलों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है।

48 घंटे बाद बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। 18 और 19 फरवरी को प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

किन जिलों में बारिश का अलर्ट?
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उत्तरी भाग यानी ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। 18 और 19 फरवरी को ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
साथ ही इन जिलों से जुड़े आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।