jhankar
ब्रेकिंग
खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

आमजन की सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति के लिये प्रतिबद्ध रहें नगरीय निकाय – कलेक्टर

हरदा : जरूरतमंदों को मिलने वाली सेवाओं में कोताही न बरती जाए।

सामाजिक सहायता पेंशन से संबंधित शिकायतों का तत्परता से निराकरण हो।

ध्वनि विस्तारक यंत्रों का नियंत्रित उपयोग हो, उल्लंघन करने वालों के उपकरण जप्त किए जाएं।

लोक प्रशांति भंग करने वालों को जेल भेजा जाए।

वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

आमजन की सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति के लिये प्रतिबद्ध रहें नगरीय निकाय – कलेक्टर

- Install Android App -

हरदा :  कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सामाजिक सहायता योजनाओं में हितग्राहियों को नियमित पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने के सामाजिक न्याय विभाग को निर्देश दिये हैं। उन्होने कहा है कि जरूरतमंदों को मिलने वाली सेवाओं में कोई कोताही न बरती जाए। सामाजिक सहायता पेंशन से संबंधित लंबित शिकायतों का भी तत्परता से निराकरण किया जाए। जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा दिव्यांग पेंशन के लिये दिये जाने वाले मेडिकल सर्टिफिकेट में पूरी संवेदनशीलता के साथ दिव्यांगता का निर्धारण किया जाए।

सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने विद्यार्थियों की परीक्षाओं के दृष्टिगत जिले में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियम विरूद्ध उपयोग को नियंत्रित करने के तहसीलदार को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों के अनियंत्रित उपयोग होने की स्थिति में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाए।

साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्र जप्त किये जाए। इसके बावजूद भी यदि कोई व्यक्ति लोक प्रशांति भंग करने का प्रयास करता है तो उसको जेल भेजने की कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय है कि जिले में डीजे का उपयोग पूर्व से ही प्रतिबंधित किया जा चुका है। कलेक्टर ने वाहनों में प्रेशर हॉर्न का उपयोग को भी सख्ती से प्रतिबंधित करने के जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये।

बैठक में करताना से जुगारिया मार्ग को दुरूस्त करने के कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिये गये। हंडिया रोड़ पर संचालित एक मेरिज गार्डन में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने की शिकायत मिलने पर नगर पालिका अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

नगर पालिका अधिकारी हरदा को बकाया सम्पत्ति कर, जल कर तथा अन्य करों की वसूली करने के भी निर्देश दिये गये। इसके साथ ही सभी नगरीय निकायों को आमजन की सड़क जैसी बुनियादी जरूरतों की पूर्ति के लिये प्रतिबद्ध रहने के भी निर्देश दिये गये। बैठक में संकल्प से समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई।

राजस्व विभाग की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन तथा अभिलेख दुरूस्ती जैसी कार्यों की प्रगति की जानकारी भी कलेक्टर ने ली। बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।