jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के लाभ से वंचित बेटियां अब दोबारा कर सकेंगी आवेदन पेंशन हितग्राही निर्धारित समयावधि में अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराएं रबी उपार्जन के लिए किसान आधार को बैंक खाते से करवाएं लिंक किसानों को गेहूँ विक्रय में दिक्कत न हो, अधिकारियों को दिये निर्देश ग्रीष्मकालीन मूंग फसल हेतु कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भव्य स्वागत, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब खनिज का अवैध उत्खनन में संलग्न 2 पोकलेन मशीन, 01 डम्फर एवं 02 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त झुग्गी बस्ती में रहने वाली चांदनी बनी MP बोर्ड की टॉपर, CM ने घर बुलाकर किया सम्मानित ग्वालियर में महापौर की गाड़ी पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने मचाया हड़कंप

जेईई मेन 2026: इंदौर के रिद्धेश बेंडाले बने एमपी स्‍टेट टॉपर, गर्ल्‍स में अनुष्‍का अग्रवाल अव्वल

इंदौर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 के पहले सत्र का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार मध्य प्रदेश से कोई भी अभ्यर्थी 100 पर्सेंटाइल हासिल नहीं कर सका, लेकिन इंदौर के रिद्धेश बेंडाले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। रिद्धेश ने 99.992186 पर्सेंटाइल स्कोर कर प्रदेश का नाम देशभर में रोशन किया है। वहीं, इंदौर की अनुष्का अग्रवाल 99.96 पर्सेंटाइल के साथ स्टेट गर्ल्स टॉपर बनी हैं।

- Install Android App -

सीएम मोहन यादव ने टॉपर्स को दी बधाई
जेईई मेन 2026 का परिणाम घोषित होने पर सीएम मोहन यादव ने दोनों ही टॉपर्स को बधाई दी है। सीएम यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्‍ट कर लिखा JEE Main परीक्षा में सफल होने वाले प्रदेश के सभी परिश्रमी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई। इंदौर के रिद्धेश बेंडाले को प्रदेश में प्रथम स्थान और अनुष्का अग्रवाल को ‘स्टेट गर्ल्स टॉपर’ बनने पर विशेष बधाई। आप सभी के उज्जवल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।